Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी दिल्ली रवाना

राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी दिल्ली रवाना

प्रयागराज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार से शुरू होकर यूपी में प्रवेश करेगी। इस दौरान प्रदेश इकाई को यात्रा सफल बनाने के लिए जिला शहर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं । कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को जाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी गाजियाबाद लोनी के लिये बस द्वारा रवाना हुए। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के लोग भी डीएसए ग्राउंड चौराहा स्थित जोगीबीर से रवाना हुए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में दाखिल होते ही ऐतिहासिक साबित होगी। कांग्रेस के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की यात्रा में शामिल होने के लिए जनपद से 483 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस दौरान: सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, तलत अज़ीम, मनोज पासी, अदील जाफरी, सिद्धनाथ मौर्य, बृजेश सिंह, दिवाकर भारतीय, रईस अहमद, मो० हसीन, तंज़ीम उद्दीन, विवेक पाण्डेय, दिनेश सोनी, नागेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *