Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

दिव्य श्री राम कथा में भगवान का अवतार क्यों होता है विषय पर हुआ प्रवचन

दिव्य श्री राम कथा में भगवान का अवतार क्यों होता है विषय पर हुआ प्रवचन

दिनांक 10 जनवरी (मंगलवार), 2023 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे सायंकाल प्रयागराज की दिव्य एवं पावन धरती पर *श्रीराम कथा व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर एवं परिब्राजकाचार्य स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज* जी के मुखारविंद से हो रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में बहुत ही सुन्दर प्रसंग *”भगवान का अवतार क्यों होता है”* सहित अन्य घटनाओं का वर्णन करते हुए हजारों स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आज की कथा आज के *मुख्य रूप से  अमरेंद्र सिंह, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, दीपक सिंह आयकर अधिकारी प्रयागराज, शैलेंद्र मधुर, अरविंद वर्मा जी , पदुम जायसवाल एवं उनकी पत्नी, * द्वारा सामुहिक रूप से पूज्य गुरुदेव एवं कथा व्यास की पूजा अर्चना आरती की।

इसके बाद कथा के मुख्य आयोजक *अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा प्रयागराज रॉयल्स क्लब के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल परिवार सहित, ऑल इंडिया मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता जी,* सहयोगी संस्था *भारत विकास परिषद की प्रयाग प्रांत अध्यक्ष निशा जयसवाल इंजीनियर अरुण जयसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पूज्य गुरुदेव का माल्यार्पण एवं पूजन करके कथा प्रारम्भ हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कल का प्रसंग राम जन्म होगा जिसमें लड़का भक्तजन आए और राम जन्म का भगवान से आशीर्वाद ले

आज मुख्य रूप से उपस्थिति गुरुपुरोहित हेमन्त पाण्डेय, अजय मिश्रा ज्योतिषाचार्य, रोहित शर्मा के साथ साथ पंकज जायसवाल,आशुतोष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार गुप्ता अनिल विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद शर्मा मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *