सुभाष चंद्र बोस जी के पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिल गई थी -राजेश केसरवानी

देश की आजादी की लड़ाई में ठाकुर रोशन सिंह जी का रहा अहम योगदान – राजेश केसरवानी,
महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस एवं ठाकुर रोशन सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप प्रयागराज के तत्वाधान में मुट्ठीगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह जी की 131वीं जन्म जयंती पर एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी की 126वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर
श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष एवं भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1987 को कटक में हुआ था उन्होंने भारत को अंग्रेजों की दासता से मुक्त करने के लिए विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया और अपने पराक्रम के बल पर अंग्रेजी सरकार की जड़े हिला कर रख दी और उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है जो नौजवानों में देशभक्ति का जुनून भरता है
उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह जी का अहम योगदान रहा उनका जन्म 22 जनवरी 1892 को शाहजहांपुर में हुआ था उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और सजा काटी तत्पश्चात हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल होकर क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल जी के संपर्क में आकर देश की आजादी के लिए काम किया और काकोरी कांड में क्रांतिकारियों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने को लेकर उन्हें काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के साथ उन्हें भी साउथ मलाका जेल में (जो अब स्वरूपरानी हॉस्पिटल बन चुका है)फांसी की सजा दी गई
कार्यक्रम का अजय अग्रहरि ने किया
संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अभिलाष केसरवानी,शत्रुघ्न जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल, अजय अग्रहरि,सत्येंद्र जायसवाल श्रेष्ठ कुमार चौरसिया, आशीष जायसवाल, पद्माकर श्रीवास्तव, एवं श्रद्धांजलि ग्रुप के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
