Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

कांग्रेस जनों ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पर कैंपस में स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर *कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू भैया* ने कहा कि ठाकुर रोशन सिंह जी आजादी आंदोलन में संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे वह जिंदादिल इंसान थे उनमें देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह एक अच्छे अचूक निशानेबाज भी थे काकोरी कांड में उन्हें दोषी माना गया था तथा उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी उन्हें इलाहाबाद के मलाका जेल में 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी लेकिन उनकी आत्मा आज भी अजर अमर है तथा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी 18 92 को up के शाहजहांपुर जिला के ग्राम
नेवादा में हुआ था उनके पिता का नाम जंगी सिंह था।
श्रद्धांसुमन अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू, विनये पाण्डेय, अब्दुल कलाम आजाद, शास्त्री सुधांशु शुक्ला, डॉ शिवकुमार पांडे, विपिन शुक्ला, मृत्युंजय त्रिपाठी, अक्षत राजदीप पांडे, मनोज तिवारी, आध्या प्रसाद तिवारी, आर्यन पांडे, अमन मिश्रा,तिवारी, यशवंत सिंह,आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *