BJP प्रदेश सचिव अनामिका चौधरी ने किया कन्या भोज का आयोजन

चैत्र नवरात्रि में कन्या को भोजन कराना देवी मां को बहुत पसंद हैं।
इसी कड़ी में आनंद अखाड़ा प्रयागराज में अनामिका चौधरी प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने कन्याओं को भोजन कराया और सम्मानित किया।
श्रीमती अनामिका चौधरी ने देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए तथा माननीय मोदी जी और माननीय योगी जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को पुनः 2024 में वापसी हेतु मां विंध्यवासिनी देवी से प्रार्थना किया।
उन्होंने कहा कि इस बार की नवरात्रि जैसा वातावरण कभी नहीं रहा, चारों ओर रामचरितमानस का पाठ, देवी जागरण, शोभायात्रा से संपूर्ण प्रदेश देवी मय हो गया हो।
पूज्य संत स्वामी राजेश्वरानंद जी के सानिध्य में तीन दर्जन से अधिक बच्चों उनके परिजनों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर संजय ममगाईं जोनल अधिकारी, मंदाकिनी मिश्रा, रूशाली मिश्रा, मृणाली मिश्रा,दिक्षीता,टुक्कू, सचिन मिश्रा, राकेश मिश्रा, सोनालिका, रवि कुमार, रूद्राक्ष,सुयश, वागीशा,परी,गोलू, कार्तिकेय, काजल,विधि,बहनी, अनुष्का, जान्हवी, रौनक, दुर्गा आदि के साथ परिजन भी उपस्थित रहे।
