Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

विष्णु भगवान के छठे अवतार परशुराम प्राकट्य दिवस पर हुए विविध आयोजन

विष्णु भगवान के छठे अवतार परशुराम प्राकट्य दिवस पर हुए विविध आयोजन

रिपोर्ट:पीयूष पांडेय
धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, पराक्रम के कारक और सत्य के धारक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम  के प्रकाट्य दिवस पर दारागंज,सिविल लाइंस में वृहद शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्य अतिथि विधायक मानिकपुर चित्रकूट पंडित अविनाश चंद्र द्विवेदी (लल्ली महाराज) के साथ अनामिका चौधरी प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, देवेंद्र नाथ मिश्र वरिष्ठ भाजपा नेता, राकेश शुक्ला भाजपा नेता व समाजसेवी, कुल्लू यादव अध्यक्ष रामलीला कमेटी, नीलम शुक्ला, शिल्पी निषाद, अल्पना निषाद पार्षद, अर्चना पांडेय, मुन्नी पांडेय, बंटी गुरु, शिल्लू गिरी, अमित तिवारी, विपिन तिवारी अध्यक्ष, नीरज मिश्रा,मधु चकहा,राजू पत्रकार, अरविंद पाण्डेय , रवि कुमार, मेज़र सुनील निषाद के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

पथ्थर गिरजा घर से राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहनी के द्वारा ने धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गाजे-बाजे संग भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। शोभा यात्रा के दौरान रंग बिरंगी परिधानों को पहने महिलाओं ने डांस किया ढोल नागड़ो की धुन पर भक्त झूमते नजर आए इस दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *