गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरे के पर्व पर मात्र शक्तियों को किया गया सम्मानित

गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की प्रसिद्ध आरती समिति जय त्रिवेणी जय प्रयाग संगम प्रयागराज के द्वारा आरती समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अनामिका चौधरी प्रदेश सचिव, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, कौशल्या नंद गिरी टीना मां सदस्य किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश, डॉ कृतिका अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश, कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, आकांक्षा सोनकर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को अंगवस्त्रम, माला-फूल, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गंगा मां पर आधारित भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीलिमा सिंह ने *”मानों तो मैं गंगा मां हूं,न मानों तो बहता पानी”* पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था के संरक्षक नागेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन त्रिपाठी, शिल्पी निषाद, मृणाली मिश्रा, स्वाति गुप्ता, अंशुमान सिंह,आयुष्मान, काशी नाथ सोनकर, भीम सिंह, कैप्टन सुनील निषाद, राकेश मिश्रा, रूशाली मिश्रा, सुमन बाला, आचार्य कौशल, विकास केलकर, अन्नू निषाद, सोनू अरोरा, रवि निषाद, रोहित यादव, अमित सिंह, अरूण भटनागर, सचिन मिश्रा, निखिल श्रीवास्तव, शारदा त्रिपाठी, रामजी शर्मा, हरीओम गिरी, गीता गुप्ता, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, राकेश श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, रंजना मिश्रा, वंदना शर्मा, अनूप निषाद, वागीशा, सुयश आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के सांस्कृतिक भजन कीर्तन में शामिल होकर आंनद लेते रहे।
