पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक

शहर पश्चिमी विधानसभा की वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत निर्णय लिया गया कि पश्चिमी विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के द्वारा क्षेत्र के कम से कम 200 प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में तय अनुसार सारे मंडल अध्यक्ष अपने अपने महामंत्रियों के देखरेख में पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में घर-घर जाकर क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे और जनता की कोई भी समस्या होगी तो उसको संज्ञान में लेकर अपने पदाधिकारियों के माध्यम से पार्टी को सूचित करेंगे।
बैठक को पश्चिमी विधानसभा के विधायक मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र की जनता में मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का उल्लेख करें। जिससे पार्टी एवं जनता का संवाद एवं संपर्क कायम रहे। बैठक में मुख्य रूप से पश्चिमी विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह गौरव गुप्ता ज्ञान चंद सहित राजू राय कमलेश सिंह अंजनी यादव रामजी शुक्ला श्रवण मिश्रा पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश 21 जून से 25 जून 2023 तक प्रयागराज के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
