Tuesday, March 17Ujala LIve News
Shadow

लालू मित्तल इंडिया ताइक्वांडो एवं यूपीओलंपिक एसोसिएशन प्रयागराज मंडल की अध्यक्ष बनाए गए

लालू मित्तल इंडिया ताइक्वांडो एवं यूपीओलंपिक एसोसिएशन प्रयागराज मंडल की अध्यक्ष बनाए गए


अनेक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के अध्यक्ष लालू मित्तल को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो प्रयागराज मंडल का अध्यक्ष नामित किया गया। उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी डॉ रजत आदित्य दिक्षित ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए यह सूचना दी। लालू मित्तल से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया की इंडिया ताइक्वांडो, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन भारत का एक बहुत बड़ा संगठन है , जिसे देश के युवा प्रतिभाओं को ओलंपिक और एशियाड में प्रशिक्षित करके, देश के लिए खेलकर ,पदक विजेता बनने के साथ देश का गौरव बढ़ाने के लिए जाना जाता है ,उनके जनरल सेक्रेटरी द्वारा मुझे अध्यक्ष नामित किए जाने पर आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया। कहां की अपेक्षा के अनुरूप एसोसिएशन ने मुझ पर जो जिम्मेदारी और विश्वास जताया है ,उसके अनुरूप परिणाम देने का पूरी लगन परिश्रम के साथ प्रयास करेंगे । ताइक्वांडो ना केवल एक खेल है बल्कि हमारी बहन बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, आत्म सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाता है जिससे निर्भीक होकर अपना दैनिक जीवन यापन कर सकें। ताइक्वांडो प्रशिक्षित असामाजिक तत्वों ,गुंडे मवाली को मिनटों में धूल चटाने का सशक्त माध्यम है। बहन बेटियां इस खेल में केवल प्रयागराज का ही नहीं पूरे प्रदेश और देश का नाम एशियाड और ओलंपिक जैसे विश्व स्तरीय खेलों में अपना कैरियरभी भी बना सकती है, इसके लिए मैं और मेरी संस्था प्रतिभा निखारने के लिए और उनकी सहायता प्रशिक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। लालू मित्तल के अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ,महामंत्री पवन श्रीवास्तव, महिला मंडल की जिला अध्यक्ष रत्ना जयसवाल, नगर अध्यक्ष स्वाती निरखी, रमन जय हिंद , अपूर्व चंद्रा महामंत्री,आलोक गुप्ता वह अनेक दवा व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *