Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

12 ज्योर्तिलिंग के पुजारियों के साथ मंत्री नन्दी करेंगे रूद्राभिषेक,प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में करेंगे विशेष पूजन-अर्चन

12 ज्योर्तिलिंग के पुजारियों के साथ मंत्री नन्दी करेंगे रूद्राभिषेक,प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में करेंगे विशेष पूजन-अर्चन

फाइल फोटो

मंत्रोच्चारण के बीच बटुक करेंगे भोलेनाथ की आराधना,सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन,वाराणसी का डमरू दल करेगा डमरू वादन,उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण, उद्योगपति, उद्यमी मंत्री नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल,रक्तदान के साथ होगी कार्यक्रम की शुरूआत,काल को मात देने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना एवं पूजन अर्चन करेंगें। देश के 12 ज्योतिर्लिंग का जल लेकर प्रयागराज पहुंचे ज्योतिर्लिंगों के पुजारी भगवान भोलेनाथ का विशेष रूद्राभिषेक करेंगे। इस दौरान विविध आयोजन होंगें।
मंत्री नन्दी 12 जुलाई यानी पुर्नप्राप्त जन्मदिवस की शुरूआत रक्तदान से करेंगे। 13 वर्ष पहले जिस दिन बहादुरगंज इलाके में बम ब्लास्ट कर रक्त बहाया गया था, उसी दिन मंत्री नन्दी सुबह साढ़े आठ बजे से अपने आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर सपरिवार रक्तदान कर जीवन बचाने का संदेश देंगें। मंत्री नन्दी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक रक्तदान करेंगें।
सुबह नौ बजे से बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में रूद्राभिषेक पूजन शुरू होगा। मंत्री नन्दी सपरिवार व कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रूद्राभिषेक करेंगे। दोपहर करीब एक बजे तक रूद्राभिषेक पूजन करेंगें। रूद्राभिषेक के दौरान ही वाराणसी के प्रसिद्ध डमरूदल द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए डमरूवादन किया जाएगा।
मनोकामना पूर्ति मंदिर में विशेष पूजन के लिए भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग स्थल से एक-एक पुजारी को बुलाया गया है। जो अपने साथ लाए गए जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करेंगें। रूद्राभिषेक पूजन का कार्यक्रम चलता रहेगा। इसके साथ ही 22 बटुक और पंडित भी भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करेंगें मंत्रोच्चारण के बीच। जय त्रिवेणी, जय प्रयागराज की टीम द्वारा शाम सात बजे प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती की जाएगी।
मंत्री नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्म दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। दिन में एनसीजेडसीसी के बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। गीत, नृत्य के साथ ही भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। कलाकार ऋषि मिश्रा और वर्षा मिश्रा द्वारा संगीत संध्या का आयोजन होगा। वहीं अन्य कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। पुर्नप्राप्त जन्मदिवस में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्रीगण, सांसद, विधायक के साथ ही उद्योगपति, उद्यमी आदि सम्मिलित होंगें। सुबह से लेकर देर रात तक भोजन प्रसाद ग्रहण करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *