Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

कांग्रेसियों ने मनाया उपनेता विपक्ष प्रमोद तिवारी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया उपनेता विपक्ष प्रमोद तिवारी का जन्मदिन

 

रिपोर्ट-धीरज कुमार

प्रयागराज: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता व सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन रविवार को कांग्रेसियों की ओर से धूमधाम से मनाया गया। जीरो रोड स्थित पार्टी दफ़्तर में जिला शहर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ के बाद शंखनाद कर केक काटा। इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया। वहीं तमाम स्थानों पर पार्टी नेताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित भी किया गया था। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी ने प्रमोद तिवारी के लम्बी उम्र की कामना करते हुए सभी को बधाई दी। शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदेशवासियों के लिए बहुत से कार्य किए हैं। यह क्रम अब भी जारी है। वह सभी की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं।

जश्न मनाने वालो में: फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, मातम्बर मिश्रा, मनोज पासी, राकेश पटेल, विवेक पाण्डेय, जितेश मिश्रा, सुनील यादव, दिनेश सोनी, सिद्धनाथ मौर्या , नफीस अहमद, संजय पासी, लाल सिंह पटेल,समीर पासी, एहतेशाम अहमद, सोनू दुबे, दिनेश भारतीय, नीरज पासी, उमेश केसरवानी, श्याम लाल पासी, भानु कुशवाहा, जीशान अहमद, सुनील पांडे, समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *