Monday, September 16Ujala LIve News
Shadow

अभाविप प्रयाग महानगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न ; 45 कार्यकर्ताओं को मिली कार्यकारिणी में जगह

Ujala Live

 

अभाविप प्रयाग महानगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न ; 45 कार्यकर्ताओं को मिली कार्यकारिणी में जगह

रिपोर्ट-धीरज कुमार

डॉ. मनीष श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष एवं सचिन सिंह राजकुमार’ को मिली महानगर मंत्री की अहम जिम्मेदारी,सक्षम कार्यकारिणी से सुनिश्चित होगी राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया : अभाविप,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, प्रयाग महानगर की कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम आज लाउदर रोड स्थित “द्वारिका सभागार” में संपन्न हुआ, नवगठित कार्यकारिणी में .. कार्यकर्ताओं को जगह दी गई। डॉ. मनीष श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष एवं सचिन सिंह ‘राजकुमार’ को महानगर मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। यह कार्यकारिणी ही वर्ष भर प्रयाग महानगर में शैक्षिक एवं सामाजिक मुद्दों से सरोकार रख समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्रों के हित एवं उन्नयन हेतु कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। प्रयाग महानगर में कुल .. कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह मिली है , जिसमें .. छात्राओं को भी सम्मिलित किया गया है। अभाविप प्रयाग विभाग के विभाग प्रमुख डॉ. अनुभव रावत ने उद्बोधन कर बताया कि,”नवीन कार्यकारिणी गठन का मतलब यह नहीं की कार्यों को विराम दे दिया जाता है इसका अर्थ होता है कि कार्य को आगे बढ़ाने हेतु नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाती है।” तत्पश्चात, प्रयाग विभाग एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी ने कहा कि,”परिषद् ही विश्व का एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है , जहां ‘पद’ नहीं ‘दायित्व’ दिया जाता है और यहां जिम्मेदारी को ‘अधिकार’ के रूप में नहीं ‘कर्तव्य’ के रूप में निभाया जाता है।” इसके पश्चात चुनाव अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने महानगर अध्यक्ष एवं महानगर मंत्री के रूप में डॉ. मनीष श्रीवास्तव एवं सचिन सिंह राजकुमार की घोषणा की।

प्रयाग महानगर के नवनिर्वाचित महानगर मंत्री सचिन सिंह राजकुमार’ ने कहा कि,” प्रयागराज संगम ही नहीं अपितु बौद्धिक संगम का भी केन्द्र है। आज की नवगठित कार्यकारिणी से कई अपेक्षाएं हैं और वर्ष भर सक्षम कार्यकारिणी के रूप में कार्य कर प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को सभी से निभाएंगे ऐसी आशा है। गत वर्षों में कार्यकर्ताओं ने प्रभावी रूप से कार्य किया है , इस वर्ष ऐसी उम्मीद है कि उससे भी ज्यादा ऊर्जा और प्रभावी रूप से हम कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें