एमपी में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली की लेकर आई बड़ी जानकारी, 22 से 29 जुलाई से इन 14 जिलों के शामिल होगें युवा
फोटो प्रतिकात्मक
जबलपुर (उमा शंकर मिश्रा )
मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में सेना भर्ती गतिविधियों की शुरुआत 22 जुलाई 2023 से कर रहा है । सर्व प्रथम भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर अग्निवीर (अग्निवीर)पुरुषों की सभी श्रेणियों के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आर डी वी वी) जबलपुर में 22 से 29 जुलाई 2023 तक भर्ती रैली आयोजित कर रहा है।
इस भर्ती रैली में मध्य प्रदेश के 14 जिलों ;अन्नूपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के निवासी उम्मीदवार भाग लेंगे। यह भर्ती रैली नई भर्ती प्रणाली के अनुसार आयोजित की जा रही है।जिसमें ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सीईई पहला फिल्टर है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च 2023 में किया गया था और अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था । ऑनलाइन सीईई के परिणाम मई 2023 में घोषित किए गए थे और शॉर्टलिस्ट चुने गए थे , उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया था। प्रक्रिया के अनुसार 4 जुलाई को शॉर्टलिस्ट चुने गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से रैली प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
