Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

भारत प्रकृति प्रेमी राष्ट्र है – गणेश केसरवानी, उत्सव के रूप में भाजपा चलाएगी वृक्षारोपण अभियान विवेक अग्रवाल बनाएं गए वृक्षारोपण प्रभारी

भारत प्रकृति प्रेमी राष्ट्र है – गणेश केसरवानी,
उत्सव के रूप में भाजपा चलाएगी वृक्षारोपण अभियान
विवेक अग्रवाल बनाएं गए वृक्षारोपण प्रभारी

 


भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा सिविल लाइन कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष व महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि हमें उत्सव के रूप में मनाना है और समाज की लोगों को इस अभियान से जुड़ना है उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है और सिर्फ इस समस्या के निराकरण के लिए भारत पर ही आशान्वित है आगे कहा कि भारत एक प्रकृति प्रेमी राष्ट्र है और वृक्ष हमारे भारतीय सनातन संस्कृति में देव के रूप में पूजा जाता है इसलिए पर्यावरण के संरक्षण को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी प्रमुख बन जाती हैऔर कहा प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है और पूरी धरा को सुंदर वातावरण से रोपित करना है
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल को वृक्षारोपण प्रभारी बनाया गया
बैठक का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया धन्यवाद वरुण केसरवानी ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञानेश्वर शुक्ला,अवधेश चंद्र गुप्ता, रणजीत सिंह शशि वार्ष्णेय, पार्षद किरन जायसवाल, गिरि बाबा, राजू पाठक ,रमेश पासी, राम लोचन साहू , प्रमोद मोदी, राजू पाठक,बृजेश मिश्रा, गिरजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल,राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य, शिखा रस्तोगी, सचिन जायसवाल, मनोज कुमार कुशवाहा, एवं महानगर के समस्त पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और पार्षद गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *