Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

इनर व्हील क्लब ऑफ ईस्ट ने किया सम्मान समारोह

  • इनरव्हील क्लब ऑफ ईस्ट
    हमेशा ही समाज के लिए मिसाल बनी व्यक्तित्व को सम्मानित करने का दायित्व को निभाता आया है।
    इसी क्रम में आज क्लब की शान डॉक्टर अभिलाषा को देश का प्रतिनिधित्व करने की उपलब्धि के लिए और सुश्री आस्था जयसवाल को DSP के रूप नियुक्त होकर महिलाओं की रक्षा एवं समाज की सेवा का एक प्रेरणा मिसाल बनने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ ईस्ट अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलनकी ओर से और ,कुटुम्ब , प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन तथा जायसवाल बुद्धि परिषद की ओर से मुट्ठीगंज क्लब ऑफिस मैं सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहां अत्यधिक जीनियस, इनोवेटिव हमारे नगर की विलक्षण प्रतिभा की धनी डॉक्टर अभिलाषा का विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बहुत सम्मान और गौरव की बात है ,इससे न केवल देश का बल्कि हम सभी नगर वासियों का मान, सम्मान,नाम, पहचान ग्लोबली जाना जाएगा। यह प्रत्येक नगर वासियों के लिए एक गौरवान्वित करने वाला क्षण है। समाज में आज महिलाएं पुरुषों से कहीं भी पीछे नहीं है चाहे वह वैज्ञानिक हो या पुलिस सेवा में या किसी भी अन्य क्षेत्र में।
    इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ईस्ट की ओर से रत्ना जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत आभार प्रकट किया और इस सम्मान को इनरव्हील क्लब ऑफ ईस्ट की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताई, क्लब की अनेक महिला सदस्यों ने इसमें से प्रमुख रूप से प्रतिमा,रेखा,अंशु माला,संध्या श्वेता मित्तल, सरिता जायसवाल, शिवानी ने बधाई दी. आमंत्रित विशेष गणमान्य अतिथियों में जूही जायसवाल जी, समाजसेवी लालू मित्तल, रवि शर्मा अमित सिंह ,विशाल अरोड़ा ,आलोक कनौजिया मंफोर्डगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल गुप्ता , सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के बबलू सिंह रघुवंशी आदि अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *