Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रयागराज रहेगा मुख्य केन्द्र

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रयागराज रहेगा मुख्य केन्द्र

प्रयागराज: कांग्रेस की संगटनात्मक बैठक का आयोजन मंगलवार को सहसों स्थित हिन्दुस्तान गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी के जिला शहर कमेटी के अध्यक्ष के अलावा बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के पूर्वी जोन प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट 2 में प्रयागराज मुख्य केन्द्र रहेगा। यात्रा शुरू होने से पूर्व न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें। शहर एवं नगर के हर वार्ड में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अब नजदीक आ रहा है, समय कम है, इसलिए सभी कांग्रेसी मजबूत मनोबल और मनोयोग से संगठन को धरातल पर उतारने का कार्य करें, तभी “इंडिया” मिशन को फतह कर पाएगी। पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में प्रत्येक जनपदों से आये वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपनी बात कहने का मौका दिया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा की संघठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर के नये लोगो को मौका दिया जायेगा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में प्रदेश अव्यवस्था से कराह रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। इस दौरान मुकुंद तिवारी ने कांग्रेस नेता परवेज अख्तर अंसारी पर पुलिस उत्पीड़न करने का भी मुद्दा उठाया। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि मजबूत संगठन खड़ा करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जाएं। इस दौरान संचालन प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक और आभार ज्ञापित यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी ने किया।

इस मौके पर: अनुग्रह नारायण, राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, करमचंद बिंद, उज्जवल शुक्ला, हसीब अहमद, तस्लीम उद्दीन, मनोज पासी, फुजैल हाश्मी, सिद्धनाथ मौर्य, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, रईस अहमद, एहतेशाम अहमद, ओमप्रकाश तिवारी, अरशद अली, रीना बिंद, सायरा बानो, रचना पाण्डेय, सुनील यादव, नफीस, लाल सिंह पटेल, छोटेलाल पटेल, सलामत, धीरेन्द्र मौर्य, फज़ल अहमद, दिलीप तिवारी समेत आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *