*जीएसटी की कर दरों में परिवर्तन करने से पहले जीएसटी काउन्सिल व्यापारियों से सलाह करे*
*जीएसटी की कर दरों में परिवर्तन करने से पहले जीएसटी काउन्सिल व्यापारियों से सलाह करे*
कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ( कैट) ने जीएसटी पर गठित मंत्रियों के समूह द्वारा दी गई सिफ़ारिशों को जीएसटी काउन्सिल की 28-29 जून को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में लागू न किया जाए बल्कि उससे पहले व्यापारियों से सलाह मशवरा करने का केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन से आग्रह करते हुए पुरज़ोर शब्दों में कहा है बिना ब्रांड वाले खाद्यान्न को कर से मुक्त रखा जाए और किसी भी सूरत में इसको 5% प्रतिशत के कर दायरे में न लाया जाए जिसकी सिफ़ारिश समिति ने की है । कैट ने यह भी कहा की टेक्सटाइल तथा फ़ुटवियर को 5% प्रतिशत के कर स्लैब में ही रखा जाए । कैट ने कहा है की रोटी , कपड़ा और मकान आम लोगों की ज़रूरतों की वस्तुएँ हैं और यदि इन पर टैक्स लगाया गया तो इसका सीधा भार देश के 130 करोड़ लोगों ...




