राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में 16 फरवरी को वृहद रोजगार मेला
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में 16 फरवरी को वृहद रोजगार मेला
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में 16 फरवरी 2023 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पहली बार देश की जानी मानी कंपनियां मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले में आ रही हैं। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवा स्थापना प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को वृहद रोजगार मिलने की संभावना बढ़ गई है। रोजगार मेले में नौकरी प्राप्त करने के लिए अभी तक सैकड़ों युवाओं ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा, फोटो, पहचान पत्र तथा सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को साथ में लाना आवश्यक है।
कुलपति प्रोफेसर सिंह ने बता...









