सहारा हाॅस्पिटल लखनऊ को मैक्स हेल्थकेयर ने 940 करोड़ में खरीदा
सहारा हाॅस्पिटल लखनऊ को मैक्स हेल्थकेयर ने 940 करोड़ में खरीदा
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सहारा हॉस्पिटल 940 करोड़ में बिक गया।इसको दिग्गज हॉस्पिटल चेन मैक्स हॉस्पिटल ने खरीदा है।सहारा हाॅस्पिटल में हर साल दो लाख मरीजों का इलाज होता हैं।न्यूरोसाइंसेज के लिए ये हाॅस्पिटल अच्छा है।निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने आठ दिसंबर को स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के के लिए 940 करोड़ के शेयर खरीद समझौते (एसपीए) की घोषणा की।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि स्टारलिट ने 550 बेड वाले सहारा हाॅस्पिटल की खरीद के लिए सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड के साथ एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (बीटीए) किया है।फाइलिंग के अनुसार कुल 940 करोड़ रुपये में वित्तीय ऋणदाता और विक्रेताओं को देय राशि शामिल है।
बता दें क...









