उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा क्षेत्रीय रेल स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने को हुए विविध कार्यक्रम
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा क्षेत्रीय रेल स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने को हुए विविध कार्यक्रम
राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रचनात्मक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से महाप्रबंधक श्री सतीश कुमार के निर्देशानुसार और मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा क्षेत्रीय रेल स्तर पर हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मंडलों, कारखानों और मुख्यालय के कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया। 'आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के विविध उपयोग : फायदे और जोखिम' विषय पर आयोजित हिंदी वाक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विविध क्षेत्रों में आर्टीफ...









