प्रयागराज मण्डल कार्यालय में भ्रष्टाचार के प्रति संविदाकर्मियों को जागरूक करने हेतु आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज मण्डल कार्यालय में भ्रष्टाचार के प्रति संविदाकर्मियों को जागरूक करने हेतु आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
कुलदीप शुक्ला उजाला शिखर
प्रयागराज मण्डल कार्यालय के सभागार में आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे, हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता में एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविदाकर्मियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) जितेंद्र कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर) इंद्रजीत कटियार तथा उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इलेक्ट्रिक) श्री कृष्ण कान्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में जितेंद्र कु...









