परिवार संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया
परिवार संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया
लोको पायलट परिवार के साथ अधिकारियों ने की संरक्षा संगोष्ठी
“संरक्षित संचालन में रनिंग परिवार की भागीदारी“ शीर्षक के तहत दिनांक 30.04.2025 को 16:00 से 20:00 तक मण्डल सभागार, मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में परिवार संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य बिजली लोको इंजीनियर मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य), वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर उ.म.रे. प्रयागराज, 25 मुख्य लोको निरीक्षक, 75 रनिंग परिवार के सदस्यों के साथ साथ झांसी, आगरा के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
संगोष्ठी का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अधिकारीजनों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ किया गया। रनिंग कर्मियों द्वारा गणेश वंदना, नुक्कड़ नाटक, कराटे प्रदर्शन च...









