Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

शिक्षा

सेंट जोसेफ्स स्कूल, नैनी ने अपने वार्षिक दिवस समारोह 2025 को धूमधाम से मनाया

सेंट जोसेफ्स स्कूल, नैनी ने अपने वार्षिक दिवस समारोह 2025 को धूमधाम से मनाया

शिक्षा
सेंट जोसेफ्स स्कूल, नैनी ने अपने वार्षिक दिवस समारोह 2025 को धूमधाम से मनाया नैनी सेंट जोसेफ्स स्कूल, नैनी ने अपने वार्षिक दिवस को “विंग्स ऑफ होप” (आशा के पंख) थीम पर भव्यता और उत्साह के साथ मनाया। यह समारोह ऊर्जा, उल्लास और मनोहर प्रस्तुतियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान उपस्थित रहीं। साथ ही इस अवसर पर अध्यक्ष मोस्ट रेव. डॉ. लुईस मास्कारेनहास, बिशप– रोमन कैथोलिक डायोसीज़ ऑफ इलाहाबाद; रेव. मॉन्सिन्योर फादर रेजिनाल्ड डी’सूज़ा (विकार जनरल); रेव. फा. यूजीन मास्कारेनहास (प्रबंधक– सेंट जोसेफ़ विद्यालय, नैनी); रेव. फा. जैकब बोना डी’सूज़ा; रेव. फा. जोसेफ सगयनाथन; रेव. सिस्टर प्रिंसिपल CSN (नाज़रेथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग); विशिष्ट रेवरेण्ड फादर्स; तथा सिस्टर सुपीरियर कम्युनिटी FDCC,...
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, कीडगंज परिसर, में भूगोल विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, कीडगंज परिसर, में भूगोल विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

शिक्षा
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, कीडगंज परिसर, में भूगोल विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन प्रयागराज. इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, कीडगंज परिसर में भूगोल विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में भूगोल विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनुपम पाण्डेय ने "पिघलते ध्रुवीय हिमशिखर वैश्विक पर्यावरणीय चेतना का जागरण" विषय पर अत्यंत सागगर्भित व ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। दृश्य सामग्री व विषयगत अनुभागों के माध्यम से प्रो. पाण्डेय नें ग्लेशियर, हिम-रेखा, महा‌द्वीपीय हिमनद, आइसशेल्फ, हिमखंड, जैसी अवधारणाओं की व्याख्या की व स्पष्ट किया कि आर्कटिक क्षेत्र विशेष रूप से क्यों अधिक संवेदनशील है। इस व्याख्यान में फाइटोप्लांकटन, समुद्री प्रजातियों, मछली की आबादी और अंततः मानव खाद्य आपूर्ति को प्रभावित करने वाले क्रमिक पारिस्थितिक परिणार्मों पर भी चर्चा ...
एम एन एन आई टी में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इम्यूनोकॉन 2025” का हुआ भव्य शुभारंभ

एम एन एन आई टी में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इम्यूनोकॉन 2025” का हुआ भव्य शुभारंभ

शिक्षा
एम एन एन आई टी में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इम्यूनोकॉन 2025” का हुआ भव्य शुभारंभ प्रयागराज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) इलाहाबाद, प्रयागराज के एम. पी. हॉल में भारतीय प्रतिरक्षा विज्ञान समाज (Indian Immunology Society – IIS) के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इम्यूनोकॉन 2025” का भव्य शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. आर. एस. वर्मा, आईआईएस के अध्यक्ष प्रो. अमित अवस्थी, कार्यक्रम के चेयरमैन प्रो. शिवेश शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अंबक कुमार राय तथा सह-संयोजक डॉ. समीर श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के निदेशक प्रो. आर. एस. वर्मा ने देश–विदेश से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि MNNIT के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि पहली बार इम्यूनोकॉन जैसा प्रतिष्ठित सम्मेलन किसी प्रमुख इंजीनियरिंग एवं प्...
सेंट पीटर्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव ”उड़ान-2025 सपनों को पंख देने का एक प्रयास“ सम्पन्न

सेंट पीटर्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव ”उड़ान-2025 सपनों को पंख देने का एक प्रयास“ सम्पन्न

शिक्षा
सेंट पीटर्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव ”उड़ान-2025 सपनों को पंख देने का एक प्रयास“ सम्पन्न   प्रयागराज, गोविन्दपुर में स्थित सेंट पीटर्स एकेडमी के द्वारा इस वर्ष का वार्षिक उत्सव ”उड़ान“ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नए विचारों को मंच प्रदान करना था ताकि वे जीवन में नई ऊँचाइयों की उड़ान भर सके। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीपेन्द्र यादव (उप नगर आयुक्त) एवं विशिष्ठ अतिथि राजीव शुक्ला (उप नगर आयुक्त) और विद्यालय के प्रबन्धक अब्दुल रफीक के द्वारा ‘माँ सरस्वती’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अमित कुमार उपाध्याय (एडवोकेट हाई कोर्ट), बब्लू दुबे,मण्डल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एवं  गिरधारी सिंह ने समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा बच्चों का ...
रानी रेवती देवी में यातायात, मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

रानी रेवती देवी में यातायात, मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

शिक्षा
रानी रेवती देवी में यातायात, मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज, यातायात पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा विषयक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, महिलाओं के सुरक्षा अधिकारों एवं डिजिटल जगत में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था l जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को गंभीर चिंता बताते हुए छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यवहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि— “डि...
कल्याणी कैनवेन्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न

कल्याणी कैनवेन्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न

शिक्षा
कल्याणी कैनवेन्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न   उजाला शिखर प्रयागराज कल्यानी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी रहीं. विद्यालय की प्रबंधक सोनी टंडन, प्रधान अध्यापिका पूजा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किया। मंच संचालन का कार्य उप प्रधानाचार्य संगीता मालवीय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं जिसमें सरस्वती वंदना, नशा मुक्ति पर लघु नाटक, कव्वाली, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न विभिन्न कला प्रस्तुतियाँ थीं। मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की तथा विधालय द्वारा किये जा रहे शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।...
गंगागुरूकुलम में श्री लोकमणिलाल एवं श्रीमती दयाकान्ति देवी सम्मान समारोह सम्पन्न

गंगागुरूकुलम में श्री लोकमणिलाल एवं श्रीमती दयाकान्ति देवी सम्मान समारोह सम्पन्न

शिक्षा
  गंगागुरूकुलम में श्री लोकमणिलाल एवं श्रीमती दयाकान्ति देवी सम्मान समारोह सम्पन्न प्रयागराज पतंजलि गु्रप आॅफ स्कूल्स द्वारा प्रयागराज शहर के फाफामऊ क्षेत्र में स्थित गंगा-गुरूकुलम् विद्यालय के विवेकानन्द सभागार में श्री लोकमणि लाल एवं श्रीमती दयाकान्ति देवी पुरस्कार 2025 का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र मंे अद्वितीय एवं अभूतपूर्व कार्य करने वाले कर्मठ, समर्पित व प्रबुद्ध शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जो छात्रो के हितार्थ सदैव तत्पर रहते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देते हैं। श्री लोकमणि लाल पुरस्कार समूचे भारत के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को चयनित कर प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार शिक्षा जगत की पाँच अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया जाता है जैसे- शिक्षा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त किये गए अमूल्य कार्य...
बाल दिवस पर महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

बाल दिवस पर महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

शिक्षा
  बाल दिवस पर महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में 14 को नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आज प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों के स्थान पर शिक्षक- शिक्षिकाओं ने गीता पाठ, सुविचार एवं समाचार सहित प्रार्थना सभा का आयोजन किया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने मधुर कंठों से पुराने और नए तरानों का समन्वित गीत प्रस्तुत करके बच्चों के हृदय को आल्हादित कर दिया। इसी दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने "चाॅक टू चैट जीपीटी"विषय पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटक के माध्यम से वर्तमान "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" और "चैट जीपीटी" के समय में भी जीवन में शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा को ही सबसे श्रेष्ठ बताया। बाल दिवस के अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए शिक्...
आपराधिक कानून और न्याय सुधार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई आयोजित

आपराधिक कानून और न्याय सुधार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई आयोजित

शिक्षा
आपराधिक कानून और न्याय सुधार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई आयोजित   प्रयागराज इलाहाबाद डिग्री कॉलेज विधि विभाग प्रयागराज ने दूसरे विश्वविद्यालय के साथ मिलकर हाइब्रिड मोड पर एक सेमिनार आयोजन किया इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एक घटक पीजी कॉलेज ), प्रयागराज के विधि संकाय ,और स्कूल ऑफ लॉ, जी एच रायसोनी स्किल टेक यूनिवर्सिटी नागपुर, महाराष्ट्र ने संयुक्त रूप से हाइब्रिड मोड में एक दिवसीय “आपराधिक कानून और न्याय सुधार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी”का आयोजन किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री भूषण प्रकाश क्षीरसागर, रजिस्ट्रार (प्रशासन), बंबई उच्च न्यायालय, नागपुर पीठ, नागपुर आमंत्रित थे | सेमिनार के अन्य गणमान्य अतिथि डॉ. नित्या नंद पांडेय , डीन,स्कूल ऑफ लॉ, जी एच रायसोनी स्किल टेक यूनिवर्सिटी नागपुर, प्रो. डॉ. अतुल कुमार सिंह, प्राचार्य, इलाहाबाद डिग्...
सेमिनार 2025: तनाव, समय और ध्यान प्रबंधन की कला”को सीखा छात्रों ने

सेमिनार 2025: तनाव, समय और ध्यान प्रबंधन की कला”को सीखा छात्रों ने

शिक्षा
सेमिनार 2025: तनाव, समय और ध्यान प्रबंधन की कला"को सीखा छात्रों ने "तनाव के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार एक विचार को दूसरे पर चुनने की हमारी क्षमता है।" — विलियम जेम्स प्रयागराज सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन (Stress Management), समय प्रबंधन (Time Management), अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करना, ध्यान भटकाव से बचना तथा भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्य रेव. फादर वाल्टर डिसिल्वा, कार्यक्रम संयोजक श्री जे. दुबे तथा शिक्षकों ने मुख्य अतिथि श्री तरुण रुपानी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य रेव फादर वॉल्टर डी'सिल्वा ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया गया, जो कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक था। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर...