Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

शिक्षा

रानी रेवती देवी विद्यालय संकुल स्तरीय प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में 23 स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा

रानी रेवती देवी विद्यालय संकुल स्तरीय प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में 23 स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा

शिक्षा
  रानी रेवती देवी विद्यालय संकुल स्तरीय प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में 23 स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा   प्रयागराज  विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालय के भैया/ बहनों ने रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज में आयोजित संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में विज्ञान विषय के अन्तर्गत आने वाले प्रयोग, पत्र प्रस्तुति, प्रदर्श एवं प्रश्न मंच में 23 स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा l उक्त प्रतियोगिता में विजयी भैया/ बहनों को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने वंदना सभा में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने...
आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित सार्थक स्वर्ण जयंती समारोह के छठवें दिन महाविद्यालय परिसर में पुराछात्राओं के नाम रही

आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित सार्थक स्वर्ण जयंती समारोह के छठवें दिन महाविद्यालय परिसर में पुराछात्राओं के नाम रही

शिक्षा
आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित सार्थक स्वर्ण जयंती समारोह के छठवें दिन महाविद्यालय परिसर में पुराछात्राओं के नाम रही प्रयागराज.आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित सार्थक स्वर्ण जयंती समारोह के छठवें दिन महाविद्यालय परिसर में पुराछात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शमा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की गरिमा के अनुरूप कुलगीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की पांच दशकों की यह यात्रा केवल समय की यात्रा नहीं है। यह नारी शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय है। मुख्य अतिथि कौशल्या नन्दगिरी (टीना मा), राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आ...
सुख-दुख में समान रहने का लाभ कि हानि -ठाकुर दलीप सिंह

सुख-दुख में समान रहने का लाभ कि हानि -ठाकुर दलीप सिंह

शिक्षा
सुख-दुख में समान रहने का लाभ कि हानि -ठाकुर दलीप सिंह   विजय प्राप्ति जैसी कोई खुशी नहीं, पराजय जैसा कोई शोक नहीं। विजय प्राप्ति जैसी कोई संतुष्टि नहीं, पराजय जैसी कोई असंतुष्टि नहीं। जो सज्जन बड़े विचारवान बन जाते हैं वह सुख-दुख से कम प्रभावित होते हैं। जब कि साधारण मनुष्य को सुख-दुख अत्यंत प्रभावित करते हैं। कुछ महापुरुष उपदेश देते हैं कि विजय-पराजय से हमें बिल्कुल भी सुखी या दुखी नहीं होना चाहिए। गुरुवाणी में भी लिखा है “दुख सुख दोऊ सम करि जानै बुरा भला संसार” (म. १)। भारतीय संस्कृति के सभी धर्म ग्रंथों में भी “सुख-दुख में समान रहने” की अवस्था को सर्वोत्तम माना गया है। परंतु जीवन की सच्चाई यह है कि यदि हम विजय-पराजय से सुखी या दुखी नहीं होंगे फिर तो हम कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त करने के लिए अत्यंत कठिन परिश्रम भी नहीं करेंगे। तथा विशेष प्रगति भी नहीं कर पाएंगे। अत्यंत उच्च...
दीक्षान्त समारोह में उमा यादव को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

दीक्षान्त समारोह में उमा यादव को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

शिक्षा
दीक्षान्त समारोह में उमा यादव को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक मुक्त विश्वविद्यालय में 15 सितम्बर को प्रदान किये जाएंगे 27 स्वर्ण पदक,28 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला   प्रयागराज उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 20वां दीक्षान्त समारोह आगामी 15 सितम्बर, 2025 को अपराह्न 3.00 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर उमा कांजीलाल, कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली दीक्षान्त भाषण देंगी। माननीय श्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री तथा माननीया श्रीमती रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षान्त ...
ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह शनिवार 13 सितंबर को

ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह शनिवार 13 सितंबर को

शिक्षा
ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह शनिवार 13 सितंबर को रिपोर्ट शिव जी मालवीय प्रयागराज: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद के 20वें दीक्षांत समारोह में 648 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। दीक्षांत समारोह 13 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे झलवा परिसर के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) , नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. टी. जी. सीताराम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जेनकोवल स्ट्रेटेजिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के अध्यक्ष श्री दीपक घैसास और मॉर्गन स्टेनली के उपाध्यक्ष श्री कमलेश लाहोटी विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाएँगे। गुरुवार को झलवा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, ट्रिपल आई टी इलाहाबाद के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने बताया कि 648 डिग्रियों के अलावा, संस्थान मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक भी प्रदान ...
रोटरी प्लैटिनम ने वंचित बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस, निःस्वार्थ शिक्षकों को किया सम्मानित

रोटरी प्लैटिनम ने वंचित बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस, निःस्वार्थ शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षा
  रोटरी प्लैटिनम ने वंचित बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस, निःस्वार्थ शिक्षकों को किया सम्मानित रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने शिक्षक दिवस पर शुरुआत फाउंडेशन के निःस्वार्थ शिक्षकों को सम्मानित कर एक अनोखा आयोजन किया। ये शिक्षक वर्षों से मात्र ₹1 प्रतिदिन में वंचित बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, न किसी पुरस्कार की अपेक्षा में, बल्कि ज्ञान और मानवता के प्रेम में। इस पहल ने बच्चों के जीवन में आशा और उज्जवल भविष्य की किरण जगाई है। शुरुआत फाउंडेशन के प्रमुख अभिषेक शुक्ला के मार्गदर्शन में 15-20 युवा शिक्षक प्ले स्कूल से लेकर कक्षा बारहवीं तक के 200 से अधिक वंचित बच्चों को शिक्षा, किताबें, स्टेशनरी और स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराते हैं। यह निःस्वार्थ सेवा बच्चों के जीवन में न केवल शिक्षा का उजाला बल्कि आत्मविश्वास और साहस भी भरती है। इस अवसर पर 17 शिक्षकों को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मान...
सेंट जोसेफ कॉलेज में  शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

सेंट जोसेफ कॉलेज में  शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

शिक्षा
सेंट जोसेफ कॉलेज में  शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया   प्रयागराज.सेंट जोसेफ कॉलेज में  शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इस दिन को विशेष बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के स्वागत से हुई, जहाँ उन्हें पुष्पवर्ष कर और तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात् दीप प्रज्वलन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक श्री एन.बी. लॉरेन्स, श्रीमती मीना विन्सेंट, श्रीमती रेखा शुक्ला, श्रीमती सबैा खान, श्रीमती सुधा गुप्ता, प्रशासक श्री ए. मैकगॉवन, श्री जे. दुबे प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डी'सिल्वा ने दीप प्रज्वलित किया। इसके...
लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक

लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक

शिक्षा
लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक   शिक्षक हमारे अंदर संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माणकर्ता  डॉ अर्पणधर दुबे   प्रयागराज लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को शुरुआत एक ज्योति शिक्षा की अलोपीबाग प्रयागराज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सीमित संसाधनों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे विद्यालय के समस्त शिक्षको/ शिक्षिकाओं शिक्षा के माध्यम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अभिषेक शुक्ला ’शुरुआत’ (निदेशक), स्वतंत्र सिंह, मंजू गुप्ता, अवंतिका मिश्रा, केशवेंद्र प्रताप सिंह, अनुश्री घोष, सागर मिश्रा, सोनाली पाण्डेय, मनीषा सिंह, विकास सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, विशाल बरनवाल, वर्षा त...
हिन्दू महिला कॉलेज में छात्राओं की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

हिन्दू महिला कॉलेज में छात्राओं की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

शिक्षा
हिन्दू महिला कॉलेज में छात्राओं की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच   प्रयागराज। हिंदू महिला इंटर कॉलेज में 8 से 12वीं तक की छात्राओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिका रहीं स्व0 डॉ सीमा की याद में बनाई गई संस्था के द्वारा डॉ. सीमा संजीवनी विद्योदय योजना के तहत छात्रवृत्ति दी गई। संस्था के सचिव डॉ. निवेश सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नवनीत कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने छात्राओं का जबरदस्त उत्साह बढ़ाया.अतिथियों ने डॉ सीमा संजीवानी विद्योदय छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत कक्षा 8 से 12 तक की ज़रूरतमंद छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण, छात्रवृत्ति और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। नवनीत कुमार सिंह ने फाउंडेशन से बच्चियों के हर सुख-दुख में साथ निभाने...
शिक्षा जगत के गौरव बने दो विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्मानित

शिक्षा जगत के गौरव बने दो विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्मानित

शिक्षा
शिक्षा जगत के गौरव बने दो विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्मानित प्रयागराज.किटगंज डॉ. कौशल कान्वेंट स्कूल एवं दरियाबाद स्थित गोल्डन नर्सरी स्कूल के प्रधानाचार्यों का भव्य सम्मान समारोह अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि0) दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बहल के निर्देश व प्रबंधक राकेश कौशल कि अनुमति पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बृजेश मेहरोत्रा, आनंद जी टंडन (पप्पन जी), बृजेश सिड़ाना (बिट्टू भाई),मुदित खत्री, डॉ नीता सेठ साहू, श्रीमती मंजूषा सिंह, श्रीमती नीलम बहल,आदि पदाधिकारियों ने दोनों विद्यालयों के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करते हुए सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और गरिमामयी पल के साक्षी बने। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि “शिक्षक और प्रधानाचा...