राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के रोजगार मेला में 123 को मिली नौकरी
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के रोजगार मेला में 123 को मिली नौकरी
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में बृहस्पतिवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने चयनित 123 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कुलपति के हाथ से नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे।
रोजगार मेला को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफ़ेसर सीमा सिंह ने कहा कि यह हम सब की जीत है। हमारे विद्यार्थियों को नौकरी मिली है और कंपनियों को भी योग्य अभ्यर्थी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की और कंपनियों के प्रतिनिधियों को साधुवाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में अगली बार वृहद स्केल पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के प्रयासों से विश्वविद्यालय की स्थाप...









