रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का उद्घाटन एक जून को
रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का उद्घाटन एक जून को
सीनियर वाश पेटिंग कलाकार जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन,बच्चों में कला के प्रति अभिरुचि पैदा करने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के के लिए राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उ० प्र० की ओर से ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला-2023 ब्लू बेल स्कूल नयापुरा करेली में एक जून से 20 जून 2023 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीनियर वाश पेटिंग कलाकार जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लू बेल स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु खुराना, असिस्टेंट प्रो. सचिन सैनी इविवि व गैलेरी निदेशक डॉ. जहेदा खानम रहेंगी। इस शुभ अवसर पर अतिथियों द्वारा राज्य ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी- 2023 के कैटलॉग का उद्घाटन भी...









