इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, उत्कृष्ठ कार्य के लिए शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, उत्कृष्ठ कार्य के लिए शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह सीनेट कैंपस में आयोजित हुआ जिसमे कुलपति प्रो संगीता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और एन सी सी के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर का दिया।
अपने संबोधन में प्रो संगीता श्रीवास्तव ने छात्रों और छात्राओं से अपने विद्यार्थी जीवन को अनुशासन एवं संयम से विद्याध्ययन को समर्पित करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को अलग अलग विषय से जुड़े क्लब बनाने की बात कही जिसमे छात्र अंतर्विषयक चर्चा एवं विचार विमर्श कर सकें। इससे विश्वविद्यालय की अकादमिक स्वतंत्रता का लाभ उठाना चाहिए।
जिस स्वतंत्रता और राष्ट्र मूल्यों को हमें विरासत में दिया गया है उनको संभालने और सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। ये तभी संभव है ...









