मिशन दुर्गा और सम्मान समारोह को लेकर पूनम संत महिला एवं विकास समिति के महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
मिशन दुर्गा और सम्मान समारोह को लेकर पूनम संत महिला एवं विकास समिति के महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
पूनम संत महिला विकास समिति के द्वारा सिविल लाइंस प्रयागराज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था द्वारा जारी की गई महत्वपूर्ण योजना मिशन दुर्गा पर सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयो के सुझाव लिए गए व आवश्यक बिंदुओं को इस योजना में शामिल किया गया।
राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह नई दिल्ली को लेकर भी विशेष चर्चा की गई जिसमें कई बिंदुओं को समस्त पदाधिकारी के बीच स्पष्ट किया गया जिसमें मुख्यतया जो भी प्रतिभागी सम्मान लेने वाली महिला कार्यक्रम में पहुंचेंगे उनको आने-जाने का किराया संस्था द्वारा नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने से लेकर ले जाने तक की जिम्मेदारी संस्थान के द्वारा होगी।
सम्मान समारोह में पंजीकरण कम होने की वजह को ...









