चंद्रशेखर आज़ाद की शिलापट्ट से ‘पंडित’ शब्द हटाने पर बवाल.
चंद्रशेखर आज़ाद की शिलापट्ट से 'पंडित' शब्द हटाने पर बवाल.
कुलदीप शुक्ला उजाला शिखर
'भारत भाग्य विधाता' संस्था ने की तीखी निंदा, 'पंडित' जी से परहेज़ क्यों?
पंडित जी के सम्मान से कोई समझौता नहीं- विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित शहीद वॉल पर अमर शहीदों की गाथा तो लिखी गई, लेकिन इसी वीरता की दीवार पर अब एक "नाम" को मिटा दिए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मामला अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ पंडित जी का है, जिनके नाम के साथ अंकित 'पंडित जी' शब्द को शिलापट्ट से हटा दिया गया है।
शहीद वॉल की स्थापना 12 जनवरी 2015 को हुई। तत्कालीन राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया। स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सौन्द्रयीकरण किया गया । जिसका प्रस्ताव "भारत भाग्य विधाता" संस्थान ने किया था। शहीद वॉल पर प्रयागराज के गुमनाम शहीदों को शहीदवॉल के संस्थापक वी...









