टिफिन बैठक में मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन,अपने हांथों से कार्यकर्ताओं को परसा भोजन
टिफिन बैठक में मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन,अपने हांथों से कार्यकर्ताओं को परसा भोजन
कोई लेकर आया पूड़ी-सब्जी तो कोई ले आया तहरी या खिचड़ी,मंत्री नन्दी भी दाल, चावल, रोटी और भिंडी की सब्जी टिफिन में लेकर बैठक में पहुंचे,मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर ने कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन,केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद,और क्या हाल है पांडेय जी आज टिफिन में क्या लाए हैं, अरे वाह नेनुआ की सब्जी वो भी कोढ़ौड़ी वाली, मुझे बहुत पसन्द है। सिंह साहब आप तो तहरी, दही और आम की चटनी लाए हैं, ये लीजिए आप मेरे टीफिन से थोड़ा सा दाल, चावल और भिंडी की सब्जी ले लीजिए, मैं थोड़ी तहरी और दही, चटनी ले लेता हूं... उत्तर प्रदेशर सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को नैनी में आयोजित टिफिन बैठक में सम्मिलित होते हुए कुछ इसी तरह से...









