महर्षि पतंजलि विद्या मन्दिर में ‘मिनी मार्वल्स इन मोशन’ थीम पर आधारित वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
महर्षि पतंजलि विद्या मन्दिर में 'मिनी मार्वल्स इन मोशन' थीम पर आधारित वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
प्रयागराज महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के विशाल प्रांगण में "मिनी मार्वल्स इन मोशन" की जीवंत थीम के तहत वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम एथलेटिक्स प्रतिभा, रचनात्मक ड्रिल और छात्रों की अदम्य भावना का शानदार प्रदर्शन था।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के पारंपरिक विधि विधानों के साथ हुयी । इस महोत्सव के मुख्य अतिथि, स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती जी (अध्यक्ष, सुबोधानंद फाउंडेशन, ऋषिकेश) और हाईकोट के न्या याधीश श्री तरुण सक्सेना जी थे। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव महोदया डॉ. कृष्णा गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री रवीन्द्र गुप्ता जी, डाइरेक्टर श्रीमती रेखा वैद्य जी और श्री यशोवर्धन जी, गंगागुरुकुलम की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव जी, पतंजलि ऋषिकु...









