पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एन सी सी के कैडेट्स बढ़ा रहे हैं उत्तर प्रदेश का गौरव
पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एन सी सी के कैडेट्स बढ़ा रहे हैं उत्तर प्रदेश का गौरव
प्रयागराज | राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एन सी सी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज अन्तर्गत 15वीं यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज के कॉर्पोरल अवनीश कुमार मौर्य एवं कैडेट अंश चौरसिया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम एवं सोनमर्ग क्षेत्र में आयोजित माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग कोर्स में सहभागिता कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। यह प्रशिक्षण 19 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कश्मीर की मनोहारी वादियों में स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के सान्निध्य में संचालित इस पर्वतारोहण पाठ्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्...









