“जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया”
"जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया"
प्रयागराज । सत्य अहिंसा के प्रेरक जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर की २६२३ जन्म जयंती नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी एवं 8:30 बजे मंदिर जी के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ । विशाल शोभायात्रा प्रातः 10 बजे जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, प्रयाग के तत्वाधान में शुरू हुई जिसमे अनेक बैंड बाजे, ऐरावत हाथी, झाकियां आदि समलित रहीं ।
रथ में महावीर की प्रतिमा विराजमान थीं । रथ में मुकुट माला आदि इंद्रों के वेश में केसरिया वस्त्रों में चवर चला रहें थे । सौधर्म इंद्र के वेश में श्री अजय जैन भगवान की प्रतिमा को लिए हुए थे और सारथी के वेश में अमन जैन सुशोभित रहे ।
रथयात्रा में अनेकों श्रद्धालु केसरिया वस्त्र पहने "जियो और जीनों दो" , "अहिंसा परमो धर्म"...









