राम मय हुई संगम नगरी,शोभायात्राओं और भंडारों से किया गया मर्यादा पुरषोत्तम का स्वागत
राम मय हुई संगम नगरी,शोभायात्राओं और भंडारों से किया गया मर्यादा पुरषोत्तम का स्वागत
रिपोर्ट आलोक मालवीय
संगम नगरी प्रयागराज के हर कोने में जश्न का माहौल रहा।दिन भर लोगों ने शोभायात्रा निकाली भंडारे किए और शाम को दीपदान किया।हनुमत निकेतन मंदिर सिविल लाइन में रामोत्सव धूम धाम से मनाया गया।हस्त निर्मित राम मंदिर मॉडल का अनावरण दीपदान भंडारा सुंदरकांड एवं भव्य शोभा यात्रा
हनुमान मंदिर सिविल लाइंस में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बहुत भव्यता और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक लालू मित्तल ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से किया गया।
अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण के उपरांत कलकत्ता के कारीगरों के द्वारा अथक परिश्रम से बनाए गए राम मंदिर मॉडल का अनावरण अतिथियों रोहित रंजन अग्रवाल, इंजीनियर हर्ष वर्धन वाजपेई विधायक शहर उत्तरी, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी ...









