बाबा बर्फ़ानी के दर्शन कर सकुशल प्रयागराज लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, जम का झूमें श्रद्धालु
बाबा बर्फ़ानी के दर्शन कर सकुशल प्रयागराज लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, जम का झूमें श्रद्धालु
14 जुलाई को बंधवा वाले लेटे हनुमान जी के दर्शन के उपरांत रवाना हुआ था जत्था
नैनी, प्रयागराज। माँ माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में 14 जुलाई को बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए 67 श्रद्धालुओं का जत्था कॉटन मील तिराहा से धूमधाम के साथ बाबा अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। जो रविवार देर रात सकुशल बाबा बर्फ़ानी के दर्शन कर वापस लौट आया। जैसे हि कॉटन मिल तिराहा वापस पंहुचा जत्था, क्षेत्रीय लोगो व भोले के भक्तो द्वारा हर-हर महादेव के उद्घोष होने लगा, जिससे पूरा का पूरा माहौल शिवमय हो गया।
प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी माँ मधुरी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में यात्रा नैनी के कॉटन मील तिराहा से बड़े ही धूमधाम के साथ बाबा बर्फ़ानी के दर्शन हेतु यात्रा निकाली गई थी। जो रविवार को देर रात सभी ...









