Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

चन्द्रशेखर आजाद जन्म जयंती पर प्रतिमा का किया गया दुग्धाभिषेक

चन्द्रशेखर आजाद जन्म जयंती पर प्रतिमा का किया गया दुग्धाभिषेक

जबलपुर । चन्द्रशेखर आजाद जन्म जयंती के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. धीरज पटेरिया ने युवा साथियों के साथ विजय नगर आजाद पार्क स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया। इस दौरान धीरेन्द्र पटेरिया ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद की अदम्य शौर्य शक्ति नवयुवकों को प्रेरित करने वाली है, जिन क्रांतिकारियों ने अपने खून से भारत की बगिया को सींचा है उन्हें पूर्ण जोश और जुनून के साथ युवा भाई आत्मसात् करेंगे तो निश्चित ही हम भारत के परम् वैभव को पुनः पा सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम सिंह ठाकुर,  बबलू जायसवाल, वार्ड पार्षद विदेश भापकर, मुकेश पटेल, कन्हैया बलेचा, कमलेश नामदेव, संजू ठाकुर, तरूण शुक्ला, अभिषेक जायसवाल, महेन्द्र पाण्डे, गौरव गोस्वामी, संदेश महाराज शेखर साहू, जित्तू महाराज, कृष्णा गुप्ता, मिन्कू मिश्रा, अभिनव सिंह ठाकुर, करण शुभकरन, दिनेश केवट, प्रदीप कोष्टा पूर्व पार्षद, संजय मिश्रा, बृजेश वर्मा, दीपक पाण्डे, अनूप तिवारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *