महिलाओं और युवाओं की शक्ति से विश्व गुरु बनेगा भारत- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
महिलाओं और युवाओं की शक्ति से विश्व गुरु बनेगा भारत- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री
प्रयागराज
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल जी ने किया l
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत को जिस प्रकार के शिक्षा की आवश्यकता है विद्या भारती उन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम कर रही है विद्या भारती ने ही देश में संस्कारपूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय स्वाभिमान से परिपूर्ण शिक्षा और देश को विकसित करने वाली पीढ़ी के निर्माण का दायित्व अपने ऊपर लिया l नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्या भारती के शिशु वाटिका की बहनों ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कार्यकत्रियों और प्राथम...









