Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

आकाश ट्रेडर्स ने आयोजित की भव्य डीलर्स मीट,मेयर गणेश केसरवानी ने डीलर्स मीट का किया शुभारंभ

आकाश ट्रेडर्स ने आयोजित की भव्य डीलर्स मीट,मेयर गणेश केसरवानी ने डीलर्स मीट का किया शुभारंभ

संगम नगरी प्रयागराज के प्रतिष्ठित फुटवियर फर्म आकाश ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अविनाश जायसवाल ने होटल रामा कांटीनेंटल में डीलर्स मीट का खूबसूरत आयोजन किया।इस आयोजन का शुभारंभ प्रयागराज शहर के पहले नागरिक उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्वलित करके किया।मेयर गणेश केसरवानी ने इस सफल आयोजन के लिए आकाश ट्रेडर्स को बधाई दी।इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी पदुम नारायण जायसवाल ने आकाश ट्रेडर्स को इस भव्य आजोजन के लिए बधाई दी।उदघाटन समारोह के बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत हुई।जिसमें एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम आयोजित किये गए।डीलर मीट में आये व्यापरियों के लिए विशेष लकी ड्रा का आयोजन किया गया था।इस लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार बाइक को खान फुटवियर ने जीता,द्वितीय पुरुस्कार में 2 फ्रिज थे जिसे आदिल फुटवियर और परवेज फुटवियर ने जीता जबकि तृतीय पुरुस्कार में 3 वाशिंग मशीन के विजेता रहे श्री चंद्र एंड कंपनी, फिरोज फुटवियर,मछली शहरऔर वया इंटरप्राइजेस ।रंगारंग हुए इस आयोजन में 400 फुटवियर व्यापरियों ने हिस्सा लिया।व्यापरियों के लिए आकर्षक गेम शोज का आयोजन किया गया था।जिसमें व्यापरियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पुरुष्कार जीते।इस आयोजन में एक्वालाइट फुटवियर और एशियन फुटवियर के नए नए प्रोडक्ट लाँच किये जिसे रिटेल व्यापरियों ने खासा पसंद किया।इस अवसर पर एक्वालाइट फुटवियर के जी एम मोहित सक्सेना,आर एस एम सुधीर राय, ए एस एम राजन पांडेय,एशियन शूज से जी एम राजेश दिवान,ए एस एम मोतीलाल,आकाश ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अविनाश जायसवाल,विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल, अनुज जायसवाल(सोनू),व्यापारी नेता अभिषेक जायसवाल कर सुभाषचंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में फुटवियर बिक्रेता उपस्थित रहे।इस भव्य समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ व्यापरियों को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *