Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मानित हुए ताज नगरी के शिक्षक प्रह्लाद शर्मा

राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मानित हुए ताज नगरी के शिक्षक प्रह्लाद शर्मा

सम्मानित होने के बाद अपनी पत्नी नीलम शर्मा के साथ प्रह्लाद शर्मा

आलोक मालवीय

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः।गुरुर साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।।गुरु के बिना हम पशु के समान हैं गुरु ही हमें जीना बोलना और सामाजिक कार्यों के करने की शिक्षा देते हैं।ऐसे ही 94 शिक्षकों का सम्मान सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।इस अवसर पर ताज नगरी आगरा के शिक्षक प्रह्लाद शर्मा को भी सम्मानित किया गया।प्रह्लाद शर्मा के सम्मानित किये जाने के बाद संगम नगरी में उनके परिवार में खुशी का माहौल है।चाहचन्द जीरो रोड में बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया गया।बैठक में मुख्य रूप से गोविंद शरण शर्मा,राजीव शर्मा,नितेश शर्मा,संजीव शर्मा ने खुशी व्यक्त की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राज्य अध्यापक पुरस्कार-2022 में रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रहलाद शर्मा को मुख्यमंत्री ने दिया। यह पुरस्कार उनको 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर लखनऊ में दिया गया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को शासन की तरफ से राज्य अध्यापक पुरस्कार की सूची जारी हुई थी। आगरा से उनका नाम शामिल हुआ था। पुरस्कार अब प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में पहले सिर्फ छात्र पढ़ते थे। उनके प्रयास से वर्ष 2012 में छात्राओं के प्रवेश शुरू किए गए। इसके साथ इंग्लिश स्पीकिंग का तीन माह का एक कोर्स तैयार कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।प्रहलाद शर्मा ने पुरस्कार मिलने के बाद शिक्षा के छेत्र में और कार्य करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *