Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

फूलचंद दुबे जी का निधन अपूरणीय छति -देवेन्द्र नाथ मिश्र

  1. फूलचंद दुबे जी का निधन अपूरणीय छति -देवेन्द्र नाथ मिश्र
    ———————————————–
    प्रसिद्ध समाजसेवी और कर्मचारी नेता फूलचंद दुबे के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक रहे प.देवेन्द्र नाथ मिश्र ने कहा कि प्रयागराज के सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और संवारने वाले फूलचंद्र दुबे जी बीपीसीएल के लगभग बारह वर्षों तक निर्विवादित अध्यक्ष रहे.महापौर के चुनाव मे बतौर निर्दलीय सर्वाधिक वोट पाने वाले नेता ही नही बल्कि प्रत्येक समाज मे उनकी सहज स्वीकार्यता थी. सामाजिक कार्यक्रमों मे अपनी सशक्त भूमिका के लिये प्रख्यात रहे स्व. दुबे जी सम्पूर्ण जीवन बेदाग जीने वाले सामाजिक कर्मयोगी रहे उनके निधन से समाज के प्रत्येक वर्ग मे शोक की लहर है इसका प्रमाण उनके अंतिम संस्कार मे भारी जमावड़ा रहा जिसमें राजनैतिक सामाजिक सांस्कृतिक व्यापारी समेत सभी धर्म और वर्ग लोग उपस्थित रहे.
    आज सुबह उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस अपने अल्लापुर स्थित निज निवास पर ली.
    अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों जिसमें दो बड़े पुत्र अधिवक्ता और सबसे छोटे पुत्र प्रख्यात गायक रत्नेश दुबे है.
    अंतिम संस्कार आज दिन मे 1 बजे दारागंज घाट पर संपन्न हुआ मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी.
    जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी.प्रभाशंकर पाण्डे.गायक प्रेम प्रकाश दुबे.दुकान जी.मनोज गुप्ता.गिरिजेश मिश्र.राजन शुक्ला.जयवर्धन त्रिपाठी.समीर त्रिपाठी.श्याम प्रकाश पाण्डे.आचार्य राजेश त्रिपाठी.आशुतोश त्रिपाठी.अशोक पाठक.सीतासरन शास्त्री.रामजी शुक्ल.दशरथ तिवारी.दिनेश मिश्र.आनंद द्विवेदी.प्रदीप तिवारी आसरा.लक्ष्मीकांत मिश्र.आशुतोष त्रिपाठी.विनोद पाण्डे. दिलीप द्विवेदी.सुनील पाण्डे.रमेश ओझा.बृजेश ओझा.डा.अखिलेश मिश्र.शांडिल्य जी.आयुष केशरवानी.मुन्ना यादव.अवनीश सिंह.राजू सोनकर.मुन्ना मौर्य.श्याम पटेल.अंकित श्रीवास्तव.संजीव कुशवाहा.अनुज खन्ना.पिंटू राय.नासिर अहमद आदि लोग रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *