Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों और सेना के जवानों के बीच शानदार मुकाबले के साथ मनाई गई मेजर ध्यान चंद्र जयंती

क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों और सेना के जवानों के बीच शानदार मुकाबले के साथ मनाई गई मेजर ध्यान चंद्र जयंती

प्रयागराज. विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रीड़ा केंद्र पर को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए विभिन्न खेलों के बच्चे एकत्रित होकर रस्साकसी, 100 मीटर की दौड़, बॉक्सिंग, फुटबॉल और क्रिक्रेट के खेल में एक साथ प्रतिभाग किया।


रस्साकसी प्रतियोगिता में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी और सेना के जवानों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों और क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियो ने मेजर ध्यानचंद जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कीड़ा भारती काशी प्रांत मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय प्रयागराज क्रीड़ा भारती मंत्री नवीन पोरवाल, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख अभय कुमार, अनुराग सिंह, मनोज कुमार,

विशाल पांडेय,सौरभ पुरवार,अंकित गुप्ता, श्याम सिंह, राहुल यादव, राजेश शुक्ला, बीरबल साहनी सेना के अधिकारी धर्मेंद्र यादव जी व अन्य गणमन व्यक्ति उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में क्रीडा भारतीय प्रयागराज के उपाध्यक्ष सतीश द्विवेदी द्वारा बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के खेल का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


क्रीड़ा भारती प्रयागराज. मेजर ध्यानचंद के जयंती को खेल पखवाड़े के रूप में मना रही है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग मैदाने पर खेल का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे सप्ताह चलेगा।

इस बात की जानकारी क्रीडा भारतीय प्रयागराज के मंत्री नवीन पोरवाल ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *