25 एवं 26 अप्रैल को 2 दिवसीय ठिठोली महोत्सव-2025 का होगा भव्य आयोजन
प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव करेगा सीधा प्रसारण
प्रयागराज का सुपरिचित लोकप्रिय ठिठोली(राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह) का आयोजन
इस वर्ष दो दिवसीय ‘ठिठोली महोत्सव-2025’ के रूप में आयोजित किया जाएगा।
आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के तत्वावधान में जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में आयोजित हास्य व्यंग्य प्रधान एवं सबरस से सराबोर राष्ट्रीय ठिठोली महोत्सव- 2025 की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को ठिठोली महोत्सव की बैठक वाइट हाउस, साकेत नगर, प्रीतम नगर में आसरा फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आहूत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ठिठोली महोत्सव के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। बैठक का संचालन महोत्सव के डॉ श्लेष गौतम ने किया।।
—————–
*गीतकार डॉ सुरेश अवस्थी को मिलेगा कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2025*
————–
बैठक में सर्वसम्मति से सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार डॉ सुरेश अवस्थी को कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया।
—————-
*रवींद्रनाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान डॉ सपना सोनी को प्रदान किया जाएगा*
*राजेश कुशवाहा बनें ठिठोली महोत्सव प्रमुख* एवं नगर के महापौर गणेश केशरवानी तथा इंजी0 मनीष घोष को मुख्य संरक्षक के बनाया गया।
———————–
राजेश कुशवाहा को महोत्सव प्रमुख, प्रदीप तिवारी को अध्यक्ष, राकेश जैन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजीत कुशवाहा- महासचिव, डॉ पीयूष दीक्षित – कोषाध्यक्ष, संतोष तिवारी – समारोह सूत्रधार, शिव शंकर सिंह, चंद्र शेखर ओझा, दीपक सिंह पटेल, विशाल सिंह रिशु, डॉ पुष्पेन्द्र सिंह को प्रमुख समन्वयक, एवं डॉ भूपेश द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अखिलेश सिंह, तारिक सईद अज्जू को प्रमुख संरक्षक बनाया गया।संयोजक-संचालन के रूप में डॉ श्लेष गौतम एवं संतोष तिवारी होंगे।
*राजेश गुप्ता होंगे मुख्य सलाहकार*
प्रीतम नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता को ठिठोली महोत्सव का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक चौबे , संदीप सिंह यादव प्रवीण पांडेय एवं मीडिया प्रभारी शिव पूजन सिंह, आलोक मालवीय को बनाया गया।
**********
ठिठोली महोत्सव दिनांक 25–26 अप्रैल 2025 शुक्रवार एवं शनिवार को दुर्गा पूजा पार्क में किया जाएगा । महोत्सव के पहले दिन 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को शाम 8 बजे से भोजपुरी नाइट्स (रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह) जिसमें शहर में विशिष्ट सेवा कर रहे लोगों को विशिष्ट सेवा सम्मान – 2025 (कला, चिकित्सा, विधि, साहित्य के क्षेत्र में) प्रदान किया जाएगा। तथा दूसरे दिन 26 अप्रैल 2025 शनिवार्त को रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
——————
*दो दिवसीय कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन* किया जाएगा जिसमें प्रयागराज के सुप्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल लगेंगे।
*लायन पंकज पाठक को समर्पित होगा इस बार का ठिठोली महोत्सव-2025*
——————-
जनकवि कैलाश गौतम स्मृति एवं आसरा फाउंडेशन के पूर्व सचिव लॉयन पंकज पाठक को समर्पित किया गया है। 25 अप्रैल 2025 को कार्यक्रम में कैलाश गौरव सम्मान – 2025 – धनराशि 51000/- , रवींद्र नाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान – 2025 धनराशि 21000, लॉयन पंकज पाठक नगर गौरव सम्मान – 2025, तथा बाल गौरव सम्मान – 2025 का प्रदान किया जाएगा।
——————-
*ठिठोली महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी नाइट्स में जुटेगा भोजपुरी के सांस्कृतिक कलाकार*
इस वर्ष से आयोजित होने वाले भोजपुरी नाइट्स में पारंपरिक लोकगायिका हेमा पाण्डेय – आरा बिहार, अलका सिंह पहाड़िया – बलिया, मनोहर सिंह पहाड़िया – बलिया, जीतेंद्र तिवारी ”अमृत’ – गाजीपुर, अर्चना कोटार्य – झांसी, नीरज पाण्डेय – चंदौली, शनि पाण्डेय – बलिया रत्नेश दुबे प्रयागराज आदि अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
ठिठोली 2025 की दूसरे दिन आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में पद्मश्री डॉ सुनील जोगी – नई दिल्ली, नीलोत्पल मृणाल – भोपाल मध्य प्रदेश, डॉ सुरेश अवस्थी – कानपुर, सपना सोनी – दौसा राजस्थान, हीरामणि वैष्णव – छत्तीसगढ़, बादशाह प्रेमी – देवरिया, अखिलेश द्विवेदी– प्रयागराज, श्रीरंग पाण्डेय– प्रयागराज हैं।
बैठक में अमरजीत सिंह, शिव कुमार भारतीय, अनिल कुशवाहा, राम लोचन साहू, भगवान दास भारतीय पार्षदगण दिग्विजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केशरवानी, आलोक मालवीय, ज्ञान प्रकाश केशरवानी, पवन गुप्ता, सचिन केशरवानी, गौतम बनर्जी, रवि निषाद, मनीष सेठ सहित समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।