वैचारिक संगोष्टी एंव सम्मान समारोह में याद किये गए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी

प्रयागराज सरोकार कृति संस्थान एंव ठा०हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की स्मृति में ठा०हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित वैचारिक संगोष्टी एंव सम्मान समारोह के कार्यक्रम में माननीय आरिफ मोहम्मद खान जी(राज्यपाल बिहार) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें | उक्त कार्यक्रम में प्रमुख वक्तागण प्रो०गिरीश चन्द्र त्रिपाठी( पूर्व कुलपति बी०एच०यू),डॉ०धनंजय चोपड़ा(प्रो०मिडिया अध्ययन केंद्र इलाहाबाद वि. वि.),डॉ०चितरंजन कुमार(सहायक आचार्य हिंदी विभाग इलाहाबाद वि. वि.) उपस्थित रहे | उक्त कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ०हरीश चन्द्र मालवीय, धन्यवाद ज्ञापन कमल किशोर तथा मंच संचालन उत्कर्ष मालवीय द्वारा किया गया |
मुख्य अतिथि माननीय आरिफ मोहम्मद खान जी(राज्यपाल बिहार) का विशेष आभार ठा०हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ०उदय प्रताप सिंह ने व्यक्त किया | मुख्य अतिथि माननीय आरिफ मोहम्मद खान जी(राज्यपाल बिहार) द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की महामना जी के भीतर पिता और माता दोनों के गुण निहित थे और इनके गुणों को महात्मा गाँधी ने भी आत्मसात किया था | भारत की संस्कृति अभिकाल से ज्ञान की संस्कृति रही है इस संस्कृति को बचाने और समृद्ध करने का भाव महामना ने ही हम सबको दिया महामना का संकल्प था की भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण करने का था | महामना ने अपना पूरा जीवन देशवाशियों के लिए समर्पित कर दिया यही वजह है की आज तक हम अपने बीच उपस्थित पा रहे है और वो अपने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे |
पूर्व कुलपति प्रोo जी. सी. त्रिपाठी जी ने महामना मदन मोहन मालवीय जी के व्यक्तित्व के विभिन्न रूपों के बारे में बी एच यू की स्थापना शिक्षा के रास्ते देश को बनाने का किया था ।
इलाहाबाद वि. वि. के मीडिया अध्ययन केंद्र के डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि महामना सांस्कृतिक नवजागरण के प्रणेता थे। अपनी संस्कृति और प्रकृति के प्रेमी महामना ने पत्रकार, कवि, शिक्षाविद् समाज सुधारक और राजनेता के रूप में भारतीय संस्कृति और शिक्षा का जो परिवेश पिछली सदी के प्रारंभ में तैयार किया था । डॉ चोपड़ा ने उनकी पत्रकारिता और रचनाकर्म के बारे में विस्तार से बात की। डॉक्टर चितरंजन कुमार ने मालवीय जी के संघर्षों के बारे में अपनी बात रखी । इस अवसर पर फोटो पत्रकार कमल किशोर कमल की पुस्तक कुंभ संकलन व अंकित चतुर्वेदी की पुस्तक का विमोचन भी किया । साथ ही राज्यपाल महोदय ने 20 लोगो को महामना पुरस्कार से समानित किया गया |
इस अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश प्रयागराज पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर जी द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ । कॉलेज के एन सी सी के छात्रों; लोक कलाकारों द्वारा उन पर पुष्प वर्षा तथा संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन करते हुए राज्यपाल महोदय को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। उक्त कार्यक्रम पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस अशोक कुमार सहित ठा०हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक श्री देवेन्द्र सिंह चंदेल,श्री गोविन्द विहारी मिश्रा एंव उपनिदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, प्रो०रामेन्द्र कुमार सिंह ( HOD रसायन विज्ञानं इलाहाबाद विश्वविद्यालय) उपस्थित रहें |
