Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

मन की बात के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

मन की बात के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

रिपोर्ट उत्तम दीक्षित

राजाखेड़ा धौलपुर। राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मनियां स्थित बूथ संख्या 21 पर आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर राजाखेड़ा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री जी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता संवाद के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयवीर पोसवाल ने कहा कि “मन की बात केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा और जनभावनाओं का दर्पण है, जो समाज को नई दिशा प्रदान करता है।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप जिला प्रमुख केदार पोसवाल, पूर्व सरपंच जयप्रकाश बंसल एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष राम भरोसी जाटव ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—पूर्व उप जिला प्रमुख केदार पोसवाल, पूर्व सरपंच मनियां जयप्रकाश बंसल, मंडल अध्यक्ष राम अवतार त्यागी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष राम भरोसी जाटव, दिलीप पाराशर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आग्येश त्यागी, पूर्व सरपंच खमान सिंह सिकरवार, पंचायत समिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मनियां सुरदीप कुशवाहा, अध्यक्ष शांति टायर्स अभिषेक पोसवाल, मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ऐदाल लोधा, कमल सिंह त्यागी, बलवीर गुर्जर, देशराज पोसवाल, नरेंद्र पोसवाल, दिलीप कौशिक, राजू गुर्जर, के.के. शर्मा, कुबेर पोसवाल, साहब सिंह गुर्जर, अशोक पोसवाल, सीताराम त्यागी, अमित पोसवाल, गोविंद नाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *