Wednesday, February 4Ujala LIve News
Shadow

विदाई समारोह 2025-26: यादों की सौगात, भविष्य की ओर कदम

विदाई समारोह 2025-26: यादों की सौगात, भविष्य की ओर कदम

 

“साथ गुज़रे वो पल भूला न देना, तुम कुछ बनकर जहां को दिखा देना”

आज दिनांक 31एसटी जनवरी 2026 को संत जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर स्मृतियों, कृतज्ञता, उल्लास और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं की परिपूर्णता का अवसर था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 के विद्यार्थियों की भव्य प्रवेश यात्रा (ग्रैंड एंट्री) के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थीगण अपनी अपनी पसंद की वेशभूषा में एक कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती परीक्षार्थी के रूप में एक साथ कदम से कदम मिलाकर विद्यालय की यादों को समेटते हुए इस मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात् विद्यार्थी स्तव्य ने हार्दिक स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों-प्रधानाचार्य रेव० फादर वॉल्टर डी’ सिल्वा, प्रधान शिक्षक रेव० फादर मेल्विन पी. पेस, अतिरिक्त प्रशासक श्री ए. मैकगॉवन, मिडिल स्कूल समन्वयक रेव० फादर ग्लैंडविन फर्नाडिस, वरिष्ठ स्टाफ समन्वयक श्री जे. दुबे, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके उपरांत प्रशासन एवं अभिभावक प्रतिनिधियों दवारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात कॉलेज गान, प्रार्थना तथा कॉलेज एंथम गाया गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में विदाई समारोह की थीम

“रिमिनिसस: लाइट्स एंड शैडोज ऑफ़ और स्कूल” (स्मृतियाँ. हमारे विद्यालय के उजाले और साये) का भव्य अनावरण किया गया, जिसने इस आयोजन की भावना और उ‌द्देश्य को अत्यंत सुंदर रूप में अभिव्यक्त किया।

इसके पश्चात प्रशासनिक वर्ग दवारा भेजे गए वीडियो संदेश प्रदर्शित किए गए, जिनमें प्रधान शिक्षक रेव० फादर मेल्विन पी. पेस, मिडिल स्कूल समन्वयक रेव० फादर ग्लैंडविन फर्नांडिस, अतिरिक्त प्रशासक श्री ए. मैकगॉवन तथावरिष्ठ स्टाफ समन्वयक श्री जे. दुबे ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और वि‌द्यालय से प्राप्त मूल्यों को जीवन में बनाए रखने का संदेश दिया।

इसके साथ ही शिक्षकों के वीडियो संदेशों में सुश्री रेणु सिरकार एवं श्रीमती रेखा शुक्ला ने अपने स्नेहिल शब्दों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनके आगामी जीवन-पथ के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इन संदेशों ने विद्यार्थियों को भावुक कर दिया।

क्रमशः कक्षा 12-ए से 12-एफ के छात्र प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में विद्यालय में बिताए गए स्वर्णिम वर्षों की स्मृतियों को साझा किया। सभी वक्ताओं ने शिक्षकों के अथक प्रयासों, अनुशासन, संस्कार और मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की तथा विद्यालय को अपने जीवन की मजबूत नींव बताया।

कार्यक्रम के दौरान संगीतात्मक प्रस्तुत्तियाँ, हिंदी स्किट, काव्य पाठ, नाट्य प्रस्तुति तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष खेल गतिविधि ने समारोह को अत्यंत जीवत और आनंदमय बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

इसके पश्चात आई.टी. एसोसिएशन दवारा निर्मित विदाई फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों के बीच के अटूट, स्नेहमय रिश्तों को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया। यह प्रस्तुति सभी के लिए विशेष रूप से स्मरणीय रही।

कार्यक्रम को और भी विशेष बनाते हुए कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा एक शानदार विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद कॉलेज कप्तान आरिश अब्राहम ने अपने विदाई संदेश में विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर अभिभावक प्रतिनिधियों ने विद्यालय और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि संत जोसेफ कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी निर्माण होता है।

समारोह के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य रेव० फादर वॉल्टर डी’ सिल्वा ने वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय ने उनके चरित्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे विद्यालय से प्राप्त नैतिक मूल्यों, अनुशासन, प्रार्थना और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपने जीवन में सदैव बनाए रखें। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने अपने उ‌द्बोधन को विराम दिया।

अपने उ‌द्बोधन के दौरान प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यालय की समर्पित सेविका श्रीमती तारा देवी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने संत जोसेफ कॉलेज में 27 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान की। इस अवसर पर उन्हें प्रधानाचार्य द्वारा उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्यों दद्वारा भी उन्हें उपहार देकर उनके दीर्घकालीन योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। यह क्षण अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा, जिसने सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को उजागर किया।

अंत में धन्यवाद प्रस्ताव, समापन संदेश तथा राष्ट्रीय गान के साथ इस भव्य विदाई समारोह का समापन हुआ। यह कार्यक्रम कक्षा 12 के वि‌द्यार्थियों के जीवन में एक अविस्मरणीय स्मृति बनकर सदैव अंकित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *