रानी रेवती देवी में प्रयाग महानगर के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनों की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हुआ गहन मंथन
*प्रयागराज l* विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के संयोजन में विद्या भारती द्वारा संचालित प्रयाग महानगर के समस्त विद्यालयों के लगभग 450 आचार्यों एवं आचार्या बहनों की बृहद बैठक तथा इसके पश्चात महानगर के समस्त शिशु एवं विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंध समितियों की बैठक ज्वाला देवी में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना था।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर , प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षा के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि देशराज शर्मा ने अपने संबोधन में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ की बारीकियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नीति भारतीय मूल्यों पर आधारित आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने वाली है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने शिशु वाटिका की महत्ता और शारीरिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर भी बल देते हुए बताया कि आप सब आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करें जिससे विद्या भारती के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी l
इसी क्रम में विद्या भारती के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने विद्या भारती के प्रमुख आयामों और आधारभूत विषयों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने आचार्यों को शिक्षण पद्धति में संस्कार और नवाचार के समन्वय हेतु प्रेरित किया।
इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह, सुमंत पाण्डेय, प्रधानाचार्यगण युगल किशोर मिश्रा, विक्रम बहादुर सिंह, सुरेश तिवारी, दिनेश दुबे, कमलेश मिश्रा, समुद्रगुप्त, अजय मिश्रा, अजय जी, इंद्रजीत त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, मीना श्रीवास्तव, मीरा पाठक एवं वेदांती प्रसाद पाठक समस्त प्रधानाचार्य एवं आचार्य बंधु एवं भगिनियों की उपस्थिति प्रमुख रही l
अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने तथा संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया l
