निवेशकों की गाढ़ी कमाई लेकर रियल स्टेट कंपनी दिशा दीप डेवलपर्स प्रा०लि० फरार
लखनऊ- प्रयागराज,
आज आम आदमी का सपना होता है उसका खुद का आशियाना हो, ऐसे ही लुभावने सपने दिखा कर स्वयं को पंजीकृत बताते हुए रियल स्टेट कंपनी “दिशा दीप डेवलपर्स प्रा०लि०” ने हजारों छोटे व बडे़ निवेशकों से प्रयागराज व लखनऊ में अपनी जमीनों को बता कर करोड़ों रूपये एकत्र कर प्रयागराज से फरार हो गए, वहीं इनके तथाकथित संचालक निवेशकों के धन से बैंकाक, सिंगापुर, गोवा, मनाली आदि महंगे गाडियों में घूमते व लगातार अय्याशी करते हुए निवेशकों के धन का दुरूपयोग करते रहे।
निवेशकों द्वारा अपने पैसों की मांग करने पर कंपनी के कर्मचारी व निवेशकों द्वारा पहले अश्वाशन फिर धमकियाँ मिलने लगा।
प्रयागराज में जब निवेशकों का सामूहिक दबाव बना तो उक्त कम्पनी प्रयागराज से फरार हो कर लखनऊ में अपना ठगी का नया आशियाना बनाया और फिर वही प्रक्रिया अपनाया तथा नये निवेशकों से करोड़ों निवेश करवा कर अय्याशी में मशगूल है।
यदि समय रहते इन पर अंकुश नही लगाया गया तो निवेशकों के सपने चकनाचूर तो होंगे ही और उन्हें आत्महत्या करने के लिए ये तथाकथित कंपनी व उनके निदेशक मजबूर कर देंगे ।
