Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

*गर्व, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले मंत्री नन्दी*

*गर्व, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले मंत्री नन्दी*

*बारिश की भी नहीं की कोई परवाह*

*भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंजा शहर*

*मंत्री नन्दी के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*

*एडीजी जोन, आईजी, एसएसपी के साथ अन्य पुलिस कर्मी और 500 से अधिक पुलिस कर्मी रहें शामिल*

*पुलिस कर्मियों ने बैंडबाजों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, बांटे राष्ट्रध्वज*

75वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में पुलिस विभाग की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडे, एसपी सिटी दिनेश सिंह के साथ ही 500 से अधिक पुलिस कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
मंत्री नन्दी पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए सबसे आगे आगे चल रहे थे। मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के 130 करोड़ देशवासियों के लिए यह गौरव का पल है, जब हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि तिरंगा झंडा हम सब देशवासियों के गर्व, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगे झंडे को पूरे सम्मान के साथ हर घर में फहराएं और अमर बलिदानियों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

तिरंगा यात्रा में आगे आगे बैंड बाजा के साथ पुलिस कर्मी चल रहे थे। देशभक्ति के गानों की धुन में पुलिस कर्मियों ने कदमताल किया. तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में बारिश होती रही, लेकिन मंत्री नन्दी के साथ ही पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के कदम नहीं रुके। बारिश में भीगते हुए तिरंगा यात्रा आगे बढ़ती रही।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लीडर रोड, जॉन्सेनगंज चौराहा, घंटाघर रोड, चौक, नखास कोहना, नुरुल्लाह रोड, करेली होते हुए फोर सीजन गेस्ट हाउस करेलबाग पहुंची। जहां देश भक्ति के कार्यक्रम हुए। यह यात्रा बेहद ऐतिहासिक और व्यापक रही.
इस यात्रा में पुलिस अधिकारी समेत सभी थाना प्रभारी,सब इंस्पेक्टर, एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए. इसके साथ ही बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने भी शिरकत की.
यात्रा में पुलिस बैंड ने भी शिरकत की, जिसने देश भक्ति के गीत बजाए. पुलिस अधिकारियों के द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में कई एनजीओ से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *