Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नव संवत्सर, विक्रम संवत, 2083 ,होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नव संवत्सर, विक्रम संवत, 2083 ,होली मिलन कार्यक्रम संपन्न


प्रयागराज
व्यापार मंडल के द्वारा
हिन्दू नए वर्ष का स्वागत अभिनंदन उत्साह और धूमधाम से किया गया। भजन और संगीत के माध्यम से नूतन वर्ष का आगाज किया गया।
झूंसी के होटल राघव इन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं संरक्षक महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन अंगवस्त्रम करके एवं माल्यार्पण करके कियाl लालू मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नया वर्ष ऋतु परिवर्तन के साथ आरंभ हो रहा है, जिसमें ग्रीष्म ऋतु का समापन और बसंत ऋतु का आगमन होता है, वृक्षों से पुराने पत्ते झड़ते हैं और उनकी जगह पर नए पत्ते उगते हैं जो हमें परिवर्तन का बोध कराते हैं।
हम नए संकल्प, नए ऊर्जा और नई चेतना, उत्साह के साथ अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए राष्ट्रीय समाज के हित में स्वदेशी वस्तुओं व्यापार करेंl मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता ने व्यापारियों को नए वर्ष और होली की शुभकामनाएं दी और निरंतर व्यापार में उन्नति, उज्ज्वल भविष्य स्वस्थ रहने और प्रगतिशील रहने की कामना कीl संरक्षक महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि ने इस अवसर पर मातृशक्तियों को अबीर गुलाल तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद प्रदान कियाl गंगापार अध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी पप्पू ने बताया कि यह राष्ट्रीय पर्व पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिलों में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की प्रेरणा से हम अपने व्यापारियों को इस नए वर्ष पर विशेष डिस्काउंट छूट प्रदान कर रहे हैंl जिला महिला अध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने सभी मातृ शक्तियों को अबीर गुलाल लगाया, सभी ने अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं महामंडलेश्वर कल्याणी नंदगिरि के साथ होली नए वर्ष के गीतों पर नृत्य किया और जमकर नव संवत्सर का उत्सव मनाया l
कार्यक्रम में अनेक व्यापारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, महामंत्री रवि शर्मा, महामंत्री गंगा पार रामबाबू केसरवानी, मीनू गुप्ता, डॉ रश्मि शुक्ला रेनु राजसिंह, अर्चना , निधि केशरवानी, उषा गुप्ता, श्वेता मित्तल, नामित पार्षद पिंटू नेता , प्रदीप साहू दिलीप केसरवानी,पूर्व पार्षद सहित अनेक क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *