नवनिर्वाचित भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जयसवाल का किया गया स्वागत

प्रयागराज पजावा रामलीला कमेटी ग्राउंड में नवनिर्वाचित भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जयसवाल का भाजपा नेता गिरी शंकर प्रभाकर की अगुवाई में अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया.प्रमोद जायसवाल तीन बार महानगर उपाध्यक्ष बनने के बाद चौथी बार महानगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं,कार्यकर्ताओं ने प्रमोद जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैँ.
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, गोपाल जी मालवीय, विष्णु त्रिपाठी, मो० सादमान सहित अनेक गणमान्य एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
